शहर-राज्य

रक्शाकला के प्रधान ने लगाए आरोपों का दिया करारा जवाब

आरोप मनगढ़ंत, टीम को भौतिक सत्यापन करना चाहिए- इल्ताफुर्रहमान

संतकबीरनगर।
विकास खंड सेमरियावां के गांव रक्शाकला के ग्राम प्रधान इल्ताफुर्रहमान ने एक प्रेस वार्ता कर एक ग्रामीण द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि विपक्षी द्वारा 20 करोड़ के गबन का आरोप लगाया गया है जो कि पूरी तरह गलत और निराधार है। इतना बजट तो गांव में आता ही नहीं है। नाली, खड़ंजा, इंटर लॉकिंग के काम कराये गये हैं। क़ोई भी आकर गांव में विकास कार्यों को देख सकता है।
ग्रामीण फूलमति, जुगन लाल, असलम, शमीम, मो. राज़िक, महफूजुर्रहमान, अब्दुल खालिक, अब्दुल वदूद आदि ने बताया कि करोड़ो रूपये का ग़बन आरोप लगाया गया है जो कि पूरी तरह झूठ है। प्रधान ने गांव में सड़क निर्माण, नाली निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्य कराये हैं। लगाये गये आरोप राजनीतिक विद्वेष से प्रेरित हैं।
ग्राम प्रधान इल्ताफुर्रहमान ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत और राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गांव में विकास कार्य कराए गये हैं ,जिनमें सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था,साफ-सफाई अभियान और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना शामिल है। ऐसे में लगाए गए आरोप तथ्यों से परे हैं और गांव की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई शिकायत है तो वह सक्षम अधिकारियों से जांच की मांग कर सकता है,लेकिन बिना प्रमाण के सार्वजनिक आरोप लगाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और अनावश्यक विवाद समाप्त हो।
ग्रामीणों ने यह भी अपील की कि गांव के विकास और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए सभी लोग मिल-जुलकर कार्य करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button