यूजीसी नीतियों के विरोध एवं शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर की मांग को लेकर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ का कार्यक्रम प्रशासनिक अनुरोध पर स्थगित

*हरेन्द्र शर्मा*
नई दिल्ली/गाजियाबाद-राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था में समान अवसर, सामाजिक समरसता और न्याय के सिद्धांतों को सुनिश्चित करने तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी )से संबंधित विभिन्न नीतियों के विरोध में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासनिक अनुरोध के चलते अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया है।
महासंघ द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों के साथ निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव तथा ज्ञापन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया था, जिसका उद्देश्य सरकार को सवर्ण समाज की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराना था।
किंतु दिनांक 15 मार्च 2026 को एसीपी अंकुर विहार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय कैंप कार्यालय को चारों ओर से घर कर पूरे क्षेत्र को अस्थाई रूप से पुलिस छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारीयों से संवाद करते हुए कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए संगठन से दिनांक 19 मार्च 2026 तक कार्यक्रम को स्थगित करने का अनुरोध किया।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि महासंघ की ओर से प्रस्तुत ज्ञापन पत्र को विधिवत्त प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा ताकि संगठन द्वारा उठाए गए मुद्दों और मांगों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित हो सके।
राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान करते हुए प्रशासन के अनुरोध को स्वीकार किया तथा अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया। महासंघ के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी प्रकार काटकराव नहीं, बल्कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी बात सरकार तक पहुंचना है।
महासंघ के वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कैसे मुद्दे हैं जिन पर व्यापक संवाद और पुनर्विचार कीआवश्यकता है। संगठन का मानना है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था में समानअवसर, योग्यता आधारितप्रतिस्पर्धा, सामाजिक समरसता और न्याय जैसे मूलभूत सिद्धांतों को सुनिश्चित करना आवश्यक है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर प्राप्त हो सके।इस अवसर पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज के नेतृत्व में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सोपा ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडितमुकेश शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अंकुरशर्मा, राष्ट्रीय सदस्य पंडितविनोद शर्मा, को प्रदेश महासचिव पंडित गौरी शंकर पांडे, उत्तर पूर्वी दिल्ली के जिला अध्यक्ष पंडित संदीप कौशिक सहित सोनू शर्मा यशपाल चौहान सतीश वर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज ने कहा कि संगठन देश की शिक्षा व्यवस्था में न्याय पूर्ण और संतुलित नीतियों के लिए निरंतर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठातारहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्र सरकार संगठन के ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेगी और समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगी।राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आवश्यक हुआ तो भविष्य में संगठन देश भर के प्रतिनिधियों के साथ पुणे शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय करेगा।



