युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या

असदुल्लाह सिद्दीकी
जोगिया/सिद्धार्थनगर।जनपद में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिवम घर के सामने दुकान पर बैठा था। इसी दौरान प्रिंस ने अचानक उस पर चाकू से गले पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर भागे। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बल तैनात कर दिया है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है।जानकारी के अनुसार, नादेपार चौराहे निवासी शिवम पुत्र सब्लू अपने घर से दुकान का सामान लेने आया था। इसी दौरान पड़ोस में आए प्रिंस वर्मा निवासी सोनबरसा थाना मिश्रौलिया ने उसके घर के सामने ही अचानक चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सीधे उसके गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हमले के बाद आसपास के लोगों ने घायल शिवम को तुरंत चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचाया। वहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी प्रिंस वर्मा तीन दिन पहले अपने मामा पवन के घर आया था। पवन के बेटे विनय की शादी 11 मार्च को होनी थी। उसी शादी में शामिल होने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से गांव आया हुआ था।
मृतक की मां सरोज ने बताया कि आरोपी प्रिंस वर्मा के साथ दो और लड़के आए थे। गाली गलौज करते हुए बेटे की हत्या कर भाग गए।
मृतक शिवम के पिता ने करीब 10 दिन पहले ही नादेपार चौराहे पर कपड़ों की दुकान शुरू की थी। मंगलवार को शिवम अपनी कार से घर से कुछ कपड़े लेने दुकान पर आया था। इसी दौरान आरोपी प्रिंस वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे उसका गला गंभीर रूप से कट गया। बताया जाता है कि आरोपी के मामा पवन का घर और मृतक शिवम का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।
जोगिया उदयपुर थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया- युवक की चाकू से हमला कर हत्या की गई। शव को मर्जरी में रखवाया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।




