शहर-राज्य
यातायात नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक कर रही हाफिजपुर थाना पुलिस और हेलमेट वितरण भी किए

हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज थानाध्यक्ष हाफिजपुर प्रवीण कुमार और ब्रजनाथपुर चौकी प्रभारी गौरव वशिष्ठ के नेतृत्व में एनएचएआई के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक सराहनीय अभियान चलाया गया। जिसमें ऐसे मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों जो गरीब और मजदूर वर्ग से हैं और हेलमेट के अभाव में वाहन चला रहे थे। अभियान के दौरान इन बाइक सवारों युवकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।



