शहर-राज्य

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने फीता काटकर की टीकाकरण अभियान की शुरुआत

– गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय में किया गया टीकाकरण 

मथुरा/गोवर्धन।  सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम गोवर्धन के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में  पहुंची जहां 5 से 10 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण विद्यालय के स्टाफ के समक्ष किया गया।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य के लिए टीका लगाए गए हैं, आजकल बच्चों में विभिन्न प्रकार के रोग देखने को मिल रहे हैं, जिसको देखते हुए आज प्राथमिक विद्यालय प्रथम में स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में बच्चों का ध्यान रखने हेतु टीकाकरण किया  गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  राधावल्लभ, डॉ रितेश निर्मल, डॉक्टर रोहतास तेवतिया, नेहा चौधरी, बीबी भारद्वाज, प्रिया भट्ट, उषा शर्मा, सुमन चौधरी, यूनिसेफ ममता, विद्यालय की  प्रधानाचार्य अंतिम गर्ग, दारा सिंह, नीरज देवी, गायत्री अग्रवाल, रमा, मंजू, संगीता व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button