शहर-राज्य

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों की बेटियों का सामूहिक रूप से विवाह सम्पन्न कराया

बिजनौर। विकास खण्ड नूरपुर स्तर से परी गार्डन मंडप नूरपुर में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह उर्फ बाँबी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहानकी गरिमामयी उपस्थिति में शासन द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रात: 10 बजे से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि भूपेन्द्र सिंह उर्फ बाँबी का आकांक्षा चौहान ब्लाक प्रमुख नूरपुर द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की जानकारी दी तथा बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मुख्य योजनाओं में से एक है जिसमें विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों के गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ विकास खण्ड स्तर पर सामूहिक रूप से विवाह सम्पन्न कराया जाता है। इसके पश्चात ब्लाँक प्रमुख नूरपुर ने शादी के बंधन में बँधे नवविवाहित दम्पत्ति को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह उर्फ बाँबी जिला अध्यक्ष भाजपा ने अपने सम्बोधन में मोदी व योगी सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बारे में बताया कि योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर विकास खण्ड स्तर पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कराकर क्षेत्र में निवास कर रहे गरीब परिवारों की बेटियों को अपनी बेटी मानते हुए उनका विवाह सम्पन्न कराया जाता है तथा इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवदम्पत्ति जोड़ों को उपहार के रूप में जरूरी सामान प्रदान कर उनके साथ उपस्थित उनके माता-पिता तथा परिवार जनों के उचित खाने की व्यवस्था करायी जाती है। इसके पश्चात भूपेन्द्र सिंह उर्फ बाँबी जिला अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 200 हिन्दु तथा 35 मुस्लिम नवदम्पत्ति को उपहार प्रदान कर उनको आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाँए दी। कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह उर्फ बाँबी जिला अध्यक्ष एवं आकांक्षा चौहान ब्लाक प्रमुख नूरपुर ने 200 हिन्दु वर वधुओं का शांति कुँज हरिद्वार से उपस्थित पुरोहितों तथा 35 मुस्लिम वर वधुओं का मुस्लिम समाज की रीति से सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन सलीम अहमद सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी राशु चौहान, नूरपुर मंडल अध्यक्ष निशान्त कर्णवाल, गोहाबर मंडल अध्यक्ष विनय चौहान, मोरना मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सैनी, डाॅ दिनेश पाल शर्मा खण्ड विकास अधिकारी, जागेश्वर सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, करूणा चौहान सहायक विकास अधिकारी पंचायत, योगेश कुमार सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, एकेश्वर सुन्दरियाल एडीओ काँपरेटिव, सोमपाल सिंह एडीओ कृषि, गिरीश चन्द एकाउन्टेंट, नीरज कुमार आदि ग्राम पंचायत सचिवि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button