शहर-राज्य

महामहिम राष्ट्रपति औऱ महामहिम राज्यपाल ने किए 

प्रेम मंदिर दर्शन

मनोज शर्मा

मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने प्रेम मंदिर के दर्शन किए। महामहिम द्वारा भोग घर प्रवेश द्वार से प्रेम मंदिर में प्रवेश किया गया। महामहिम राष्ट्रपति जी एवं महामहिम राज्यपाल जी का भव्य स्वागत  अजय बाबा,  दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव तथा डॉ सुपर्णा राव ने किया। उन्होंने प्रेम मंदिर में आयोजित लेज़र शो का अवलोकन किया। महामहिम राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर के गर्भ गृह के समक्ष श्री राधा-कृष्ण जी के युगल विग्रह दर्शन किए एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए आरती की। दर्शन के समय सभा मंडप में संकीर्तन मंडली के 51 आश्रमवासियों द्वारा संकीर्तन एवं आरती गायन किया गया।

              महामहिम राष्ट्रपति  एवं महामहिम राज्यपाल को श्री राधा-कृष्ण जी की मनमोहक स्मृति चिन्ह भेंट किया। महामहिम राष्ट्रपति  एवं महामहिम राज्यपाल  ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने गर्भ गृह के बाहर परिक्रमा लगाई।

            महामहिम राष्ट्रपति  एवं महामहिम राज्यपाल  ने प्रेम मंदिर के प्रथम तल में श्री महाराज जी के विग्रह एवं श्री सीता-राम युगल विग्रह के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना किया। उन्होंने प्रथम तल के गर्भ गृह की परिक्रमा भी लगाई। परिक्रमा के पश्चात्  अजय बाबा,  दीपक भरेजा, सी गुरुराज राव एवं डॉ सुपर्णा राव ने महामहिम राष्ट्रपति  एवं महामहिम राज्यपाल को श्री महाराज जी का साहित्य भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button