शहर-राज्य

मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्य संपन्न

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह एवं विधायक डॉ. मंजू शिवाच के कुशल नेतृत्व में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण कार्य संपन्न हुआ।

इस अवसर पर ललित त्यागी एडवोकेट, सभासद एवं जिला महामंत्री (युवा मोर्चा) द्वारा नए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु भरे गए फॉर्म-6 संबंधित बी.एल.ओ. के पास विधिवत रूप से जमा कराए गए।

ललित त्यागी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाना है। पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर जनभागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button