भारतीय किसान यूनियन अमर (टिकैट) द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

प्रताप विहार राष्ट्रीय कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अमर टिकैत के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सरदाना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी फिदा हुसैन के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी को संदेश दिया कि यह पर्व मिलजुल करके मनाया जाता है, आपसी सद्भावना और प्यार की पहचान है।
इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारिणी फिदा हुसैन ने कहा कि हमारा देश गंगा जमुना तहजीब को मानता है और यहां पर आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है। सभी लोग इस त्यौहार को मिलजुल करके एकता के साथ मनाएं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि यह संगठन एक परिवार है, और इसमें सभी एक समान हैं। पद तो सिर्फ एक पहचान है लेकिन हम सभी एक हैं और किसी को कोई भी समस्या हो तो वह हमसे आकर के बताएं हम उस समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
गाजियाबाद जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण को संबोधित करते हुए कहा कि, यह त्यौहार आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है। अगर क्षेत्र में किसी को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह जाकर के संगठन के किसी भी पदाधिकारी से संपर्क कर सकता है और हम उसे समस्या के निराकरण के लिए सरकार प्रशासन से मिलकर के समस्या का समाधान करेंगे।
इस अवसर पर आशु चौधरी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी पाली, पिंटू ठाकुर, तालिब साहब, मंसूर अख्तर, शहजाद चौधरी, नरेश दीपा गीता चौधरी प्रमिला अध्यक्ष पूजा वर्मा सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य गण मौजूद रहे। इस प्रोग्राम का नेतृत्व किशोर चौधरी एवं योगेश शर्मा ने किया।।

