भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने किया देवी मेले का उद्घाटन

मेले परस्पर प्रेम सद्भाव एवं विकास के परिचायक होते है: सिसोदिया
वेलकम इंडिया
मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने धार्मिक मेलों को देश की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि मेले परस्पर प्रेम सद्भाव एवं विकास के परिचायक होते है।
सत्येंद्र सिसोदिया यहां गांव सीकरी खुर्द में प्रारम्भ पौराणिक एवं धार्मिक महामाया देवी मेले का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुजनों की धार्मिक भावनाओं से संबद्ध महामाया देवी मेले को और अधिक आकर्षक व्यवस्थित तथा सामजोपयोगी बनाने में शासन, प्रशासन की एक अहम भूमिका होती है। अत: पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों तथा मेला समिति से जुडे लोगों का यह कर्तव्य है कि वे मेले को और अधिक विकसित तथा जनकल्याणकारी बनाए साथ ही विभिन्न राज्यों के दूर दराज क्षेत्रों से मेले मेें आने वाले श्रद्धालु दर्शनार्थियों की सुरक्षा एवं जन सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें ताकि आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाए।
महामाया देवी मंदिर परिसर में चैत्र के नवरात्रों में हर वर्ष मेला लगता है। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज से आते है। गुरुवार को मंदिर के मुख्य पुजारी पंड़ित देवेंद्र कुमार ने पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की। इसके बाद श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाना शुरू कर दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार, पहले दिन लगभग 40 हजार श्रद्वालुओं ने प्रसाद चढ़ाया है।
इस अवसर पर पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यवीर राघव, सत्येंद्र त्यागी, नरेश अमराला, देवेंद्र चौधरी, प्रदीप बॉस,महराम चंदेला, सभासद नवीन जायसवाल, सभासद वेद प्रकाश चौधरी, संदीप सांगवान, प्रदीप शर्मा, बलराज सिंह, सुबे सिंह, संजय चौधरी,अशोक मुखिया, आकाश शर्मा, निर्दोष खटाना, गौरव मुखिया, जयप्रकाश वशिष्ठ, तीशा गोस्वामी,पिंकल गुर्जर के अलावा तहसीलदार रजत कुमार, एसीपी मोदीनगर भाष्कर वर्मा, पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र,अधिकारी आदि मौजूद थे।



