बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आप का विरोध प्रदर्शन,पुतला दहन ||

वाराणसी:- आम आदमी पार्टी वाराणसी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे संगठित अत्याचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया | विरोध स्वरूप बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया |ज्ञापन लेने हेतू जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में चौकी इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने ज्ञापन को स्वीकार किया जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया | भारत सरकार की चुप्पी तथा कूटनीतिक व्यापारिक संबंधों पर तत्काल कठोर निर्णय न लिए जाने कारण बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के विरुद्ध लगातार हो रहे हमले,मंदिरों को निशाना बनाए जाने,महिलाओं और बच्चों के साथ की जा रही बर्बरता तथा भय के माहौल में जबरन पलायन की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक और मानवता को शर्मसार करने वाली हैं |
जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि इससे भी अधिक पीड़ादायक तथ्य यह है कि इन गंभीर घटनाओं के बावजूद भारत की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अब तक कोई ठोस,प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई सामने नहीं आई है |
आम आदमी पार्टी का स्पष्ट मत है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक और नैतिक नेतृत्व वाले राष्ट्र से यह अपेक्षा की जाती है कि वह पड़ोसी देश में हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे संगठित अत्याचारों पर केवल मौन न साधे, बल्कि अपनी कूटनीतिक,आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय शक्ति का प्रयोग कर पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराए | मौजूदा परिस्थितियों में भारत सरकार की चुप्पी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि इससे अत्याचारियों का मनोबल भी बढ़ रहा है |
आम आदमी पार्टी महामहिम राष्ट्रपति से संविधान के तहत अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को निम्नलिखित तत्काल और कठोर निर्णय लेने के निर्देश देने की मांग किया |
(1)- भारत,बांग्लादेश के सभी व्यापारिक एवं कूटनीतिक संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किए जाएं, जब तक बांग्लादेश सरकार हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की ठोस गारंटी नहीं देती |
(2)-केंद्र सरकार द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए,क्योंकि भारत के संसाधनों का उपयोग ऐसे देश के लिए नहीं हो सकता जहाँ हिन्दू अल्पसंख्यकों का खुलेआम उत्पीड़न हो रहा हो |
(3)- अडानी समूह द्वारा बांग्लादेश को दी जा रही बिजली की आपूर्ति पर भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए ताकि किसी भी निजी या कॉर्पोरेट लाभ के लिए भारत की नैतिक जिम्मेदारियों से समझौता न हो ||
(4)- बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में जिस प्रकार विशेष अतिथि की तरह संरक्षण दिया जा रहा है उसके चलते बांग्लादेश में भारतीयों और विशेषकर हिंदुओं के विरुद्ध नफरत और हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है |
इस विषय पर प्रधानमंत्री को तत्काल कड़ा और स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए जिससे यह संदेश जाए कि भारत किसी भी रूप में हिंदू विरोधी हिंसा का समर्थन या संरक्षण नहीं करता |
आम आदमी पार्टी यह मानती है कि यदि आज भारत सरकार ने निर्णायक कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में यह न केवल क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बनेगा, बल्कि भारत की अंतरराष्ट्रीय साख और नैतिक नेतृत्व पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाएगा | भारत का संविधान हमें यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध मौन रहना भी अन्याय का ही एक रूप है |
मुकेश सिंह,रेखा जायसवाल,घनश्याम पाण्डेय,देव कांत वर्मा,अब्दुल्लाह खान,एजाज अहमद,मनीष गुप्ता, राजेश कुमार वर्मा,शारदा टंडन,डॉ अहिल्या,अर्चना श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल,कन्हैया मिश्रा,सरोज शर्मा, अमर सिंह पटेल,विवेक गुप्ता,सचिन महेद्रु,विनोद कुशवाहा,नीलेश सिंह,सकुंतला देवी,शहनवाज,नियाज अहमद,सतीश सिंह, गुलाब सहित इत्यादि काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ||



