शहर-राज्य
पेड़ से टकराकर गिरे बाइक सवार तीन गम्भीर रूप से घायल

मिर्जामुराद
क्षेत्र के खालिसपुर गांव (मिर्जामुराद) नहर मार्ग पर बुधवार की सुबह दस बजे एक स्कूटी पर सवार होकर अमिनी से मिर्जामुराद बाजार की तरफ जा रहे स्कूटी सवार नहर के किनारे एक पेड़ से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसआई मधुसूदन त्रिपाठी ने गम्भीर रूप से घायल राजातालाब थाना क्षेत्र के वैरवान गांव निवासी बृजेश उर्फ प्रद्युम्न पटेल को इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजे वही राहुल और सोनेलाल को दूसरी एम्बुलेंस इलाज हेतु पास के एक निजी अस्पताल भेजकर भर्ती करवाया।पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी।तीनो युवक अमिनी गांव में होली के दिन होली खेलने दोस्ते के घर आए थे वापस जाते समय घटना हुई।



