पीआरडी के जवानों ने राष्ट्रपति सम्बोधित डीएम को सौपा ज्ञापन

असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों द्वारा अपनी पीड़ा दर्द को लेकर जिला मुख्यालय पहुँचे और 8 सूत्रीय मांग जिला अधिकारी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भारत, प्रधानमंत्री भारत सरकार,गृहमंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं निदेशक प्रांतीय रक्षक दल उत्तर प्रदेश को भेजा है!
सौपे गए मांग पत्र मे यह कि प्रदेश के पी आर डी जवानों को निदेशालय द्वारा मांगे गए ड्यूटी परिक्षेत्र मे लगाया चूकि जवानों को 45-90 किलोमीटर दूर ड्यूटी लगने से जवानों दुर्घटना सहित आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है!
दूर दराज ड्यूटी लगने से जवानों का सड़क हादसे मे मौत हो जा रही है मृतक परिवार को पचास लाख मुवावजा दिया जाय, उच्च न्यायलय एवं सर्वोच्च न्यायलय द्वारा दिए गए आदेश को संज्ञान मे लेते हुए जवानों के हित मे न्याय करते हुए पुलिस आरक्षी अथवा होमगार्ड को मिलने वाली लाभ पी आर डी जवानों दिया जाय जिससे जवानों को सम्मान जनक जीवन जीने मे बल मिल सके, जवानों को भुगतान सहित वार्षिक 16 दिवस अवकाश एवं महिलाओ को मातृत्व अवकाश दिया जाय, इस प्रकार जवानों ने पी आर डी एक्ट 1948 को लागू करते हुए पूर्व मे सृजित पद ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार, प्लाटून लीडर, टोली नायक पदों को सृजित करते हुए PRD एक्ट लागू किया जाय इस प्रकार कुल 8 सूत्रीय मांग पत्र जवानों ने कार्यवाहक ब्लॉक कमांडर भुवनेश्वर, राजेंद्र, सुभाष प्रसाद, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, जोखन प्रसाद, रघुबर प्रसाद,राम सोहन,रविन्द्र कुमार, व PRD जवान रामकिशोर, राम मिलन, इंद्रजीत, जीतेन्द्र, अश्वनी कुमार, आदि ने उपस्थिति होकर मांग पत्र सौपा गया।



