शहर-राज्य

परीक्षा देने निकली छात्रा को भगाने वाला गिरफ्तार, छात्रा बरामद

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह खजुरी पुलिस चौकी से 300 मीटर आगे वाहन का इंतजार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग छात्रा को बरामद कर ली।
मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मिर्जामुराद क्षेत्र की एक नाबालिग 15 वर्षीया छात्रा बीते 11 मार्च को पेपर देने घर से कालेज के लिए निकली थी और लापता हो गई थी।छात्रा की मां के तहरीर पर रविवार को बेनीपुर चंगवार गांव निवासी रोहित नामक युवक के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया।उसी समय से पुलिस युवक के तलाश में लगी थी।सोमवार को खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल चौकी पर मौजूद थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छात्रा को भगाने वाले युवक छात्रा के साथ चौकी से 300 मीटर आगे किसी गाड़ी का इंतजार कर रहा है।चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी युवक रोहित प्रजापति को गिरफ्तार करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया।युवक ने बताया कि छात्रा से प्यार करता है और करीब छह महीनों से उसकी बातचीत होती थी इसी लिए लेकर भाग गया था पैसा खत्म होने पर वापस घर जा रहा था।पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद आरोपी युवक को दोपहर में जेल भेज दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button