शहर-राज्य

निर्माणाधीन पार्क एवं ओपन जिम का डीएम ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अंतर्गत पकड़ी चौराहा स्थित निर्माणाधीन पार्क एवं ओपन जिम का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। जिलाधिकारी ने पार्क में बच्चों के लिए झूले तथा आमजन के लिए एक्सरसाइज उपकरण (ओपन जिम) स्थापित कराने के भी निर्देश दिए, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर मनोरंजन एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, संबंधित अवर अभियंता (जेई) आशीष सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button