नदी में नहाने गया किशोर पहुंचा गहरे पानी में, डूब कर लापता, तलाश जारी

असदुल्लाह सिद्दीकी
उसका/सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के संगलदीप गांव निवासी ऋषिकेश (8) पुत्र शैलेश मंगलवार दोपहर बाद राप्ती नदी में नहाने के दौरान डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया लेकिन वह डूब चुका था।स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई लेकिन देर शाम तक पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ऋषिकेश कुछ बच्चों के साथ मंगलवार को दोपहर दो बजे के करीब राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते हुए उसे अंदाजा नहीं हुआ और गहरे पानी में जाकर डूबने लगा।आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ पहुंच गई। कुछ लोगों ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पता नहीं चल सका। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।
स्थानीय गोताखारों ने नाव की मदद से डूबे मासूम की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग देर शाम तक नहीं लग सका था। नदी के किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। समाचार लिखे जाने तक ऋषिकेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इस संबंध मे उसका बाजार थाना अध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि तलाश अभियान जारी है और जल्द ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी बुलाया जा रहा है।



