शिक्षा
दुधारा निवासी विकास जायसवाल ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले में 11 वीं रैंक लाकर बढ़ाया मान

दी शान सेंट्रल एकेडमी के छात्र हैं विकास
संतकबीरनगर। दी शान सेंट्रल एकेडमी दुधारा के छात्र व दुधारा निवासी विकास जयसवाल पुत्र विजय कुमार ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जनपद में 11वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि उन्होंने विद्यालय के शिक्षक अमन वसी की निगरानी में हासिल किया है।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक हाजी वसी अहमद खान ने बृहस्पतिवार को एक विशेष कार्यक्रम में शील्ड देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता बल्कि उसे प्राप्त करने के लिए जूनून होना चाहिए। हमारे विद्यालय के होनहार छात्र विकास जायसवाल ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।



