शहर-राज्य

डॉ0 निधि पाण्डेय ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन

असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।जनपद सिद्धार्थनगर के लिए अत्यन्त हर्ष और गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद सिद्धार्थनगर के प्रथम अध्यक्ष तथा विकास खण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत नागचौरी निवासी स्व0 ध्रुव नारायन पाण्डेय की नतिनी व केशरी नन्दन पाण्डेय की पुत्री कुमारी निधि पाण्डेय (नेहा) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से “होलो फाइबर मेम्ब्रेन फॉर बायोआर्टिफिशियल किडनी एण्ड लिवर एप्लीकेशन” विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। डॉ0 निधि पाण्डेय का शोध कार्य बायोआर्टिफिशियल किडनी और लिवर के लिए होलो फाइबर मेम्ब्रेन के विकास पर आधारित है जो भविष्य में किडनी और लिवर रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद सिद्धार्थनगर के लिए गौरव का क्षण है। क्षेत्रवासियों सहित जनपदवासियों का कहना है कि डॉ0 निधि पाण्डेय की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष सिद्धार्थनगर राधारमण त्रिपाठी, पूर्व जिला कार्यवाह राममिलन त्रिपाठी, जितेन्द्र पाण्डेय, हिमांशु त्रिपाठी, नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि शोहरतगढ़ रवि अग्रवाल, लालजी यादव, कृपा शंकर त्रिपाठी, पवन ओझा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा, राजा योगेन्द्र प्रताप सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, डा0 शादाब अंसारी, सर्जन डॉ0 सरफराज अंसारी, सर्जन डॉ0 नसीम अहमद, डॉ0 सुशांत जायसवाल एवं डॉ0 इन्द्रेश तिवारी, रोहिणी त्रिपाठी, सौरभ पाण्डेय, साधना त्रिपाठी, शिवा त्रिपाठी, कविता तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने डॉ0 निधि पाण्डेय को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होकर अपने गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button