स्वास्थ्य

डीएम ने काशीराम कालोनी में जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण 

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, अधिशासी अधिकारी व अधिशासी अभियंता एन एच 730 आर के वर्मा के साथ नगर पालिका सिद्धार्थनगर के काशीराम कालोनी में जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने काशीराम कालोनी का भ्रमण कर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु अधिशासी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता एन एच 730 से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा काशीराम कालोनी से उसका मार्ग, केन्द्रीय विद्यालय एवं जिला उद्यान कार्यालय के सामने एन एच द्वारा नाला निर्माण कार्य को देखा गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एन एच 730 एवं अधिशासी अधिकारी को समन्वय स्थापित करते हुए नाला निर्माण कराने का निर्देश दिया, जिससे काशीराम कालोनी में जल जमाव न हो सुचारू रूप से पानी नाले में पहुंच जाए। अधिशासी अधिकारी को मोहल्ले में नाली निर्माण कराकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button