शहर-राज्य

डीएम एसएसपी ने अनूपशहर में गंगा घाटों का निरीक्षण करते हुए लिया जायजा।

बुलंदशहर शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कांवडियों के द्वारा गंगा घाट से जल भरकर ले जाए जाने के अवसर पर कराई जाने वाली व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अनूपशहर में गंगा घाटों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया।

गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। गंगा घाट से कांवडियां शांतिपूर्वक जल भरकर एवं कांवड़ लेकर अपने अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अनूपशहर प्रियंका गोयल क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान, ईओ नगर पालिका आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button