जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा “नदियों के संरक्षण और स्वच्छता पर जन जागरूकता अभियान” के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

उज्जवल रस्तौगी वरिष्ठ पत्रकार
मेरठ में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति मेरठ के तत्वाधान में विद्यालयों में “नदियों के संरक्षण और स्वच्छता पर जन जागरूकता अभियान” के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिला गंगा समिति मेरठ के द्वारा गंगा व अन्य नदियों के संरक्षण और स्वच्छता पर कार्यशाला का आयोजन “The Academy A unit of MSM स्कूल एफ. ब्लॉक शास्त्री नगर मेरठ में किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जिला परियोजना अधिकारी तुषार गुप्ता ने विद्यार्थियों को गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता व संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने को प्रेरित किया तथा नमामि गंगे के अंतर्गत आयोजित किया जा रहे कार्यक्रम के महत्व तथा मां गंगा का जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने बच्चों से मां गंगा के संबंध में प्रश्न भी पूछे और उन्हें बताया कि किस तरीके से हो गंगा एवं उनकी सहायक नदियों की रक्षा कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने बहुत ध्यान से संवाद के माध्यम से प्रश्न उत्तर भी किया जिस पर सही उत्तर देने पर विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
स्कूल के सहयोग के लिए प्रधानाचार्य सुमति सिंह व समस्त स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए मां गंगा का चित्र भेंट किया गया ।
कार्यक्रम की सहयोगी सामाजिक संस्था यथार्थ के सारथी की अध्यक्ष जूही त्यागी ने सभी सम्मानित अतिथियों , प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ का आभार प्रकट कर विद्यार्थियों को इसी तरह जिला गंगा समिति के कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मौ.आबिद का विशेष योगदान रहा ।



