जनपद में महिला आयोग की सदस्य का दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम 12 व 13 मार्च को

विजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद प्रतापगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई भी करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे वह विधानसभा विश्वनाथगंज क्षेत्र के ग्राम तेजगढ़ में आयोजित 7वां विशाल अवसान माता पूजन महोत्सव में शामिल होंगी। इसके बाद अपरान्ह 1ः30 बजे बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगी। अपरान्ह 4ः30 बजे वह इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात शाम 6ः20 बजे वह निरीक्षण भवन पहुंचेंगी।
दिनांक 13 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की जाएगी, जिसमें पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याएं सीधे महिला आयोग सदस्य के समक्ष रख सकेंगी। जनसुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की जायेगी।



