गणतंत्र सुरक्षित है तभी तक स्वतंत्रता व्यवस्थित है-डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल जेडी
मथुरा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, मथुरा में 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के प्रभारी हरेश सिंह ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा डॉक्टर मुकेश चंद्र अग्रवाल को तिरंगे की रस्सी पकड़ाई और प्राचार्य ने संस्थान की प्रशासनिक बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा फहराया। उसके बाद डीएलएड प्रशिक्षुओं ने झंडा गान प्रस्तुत किया और संपूर्ण संस्थान के द्वारा राष्ट्रगान हुआ।इसके बाद पुलिस के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। इसी क्रम में संस्थान के नवीन सभागार में सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन सदन अनुसार सम्पन्न हुआ जिसके अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षु बैच 2024 के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों एवं पुस्तकों की भूमिका एवं वर्तमान परिदृश्य में शिक्षार्थियों में उनके प्रति रुचि का विकास विषय पर सदनवार प्रस्तुतियाँ की गई जिसमें राधाकृष्णन सदन द्वारा लघु नाटक एवं कविता कलम सदन द्वारा न्यूज़ पेपर पर आधारित लघु नाटक प्रेमचंद सदन द्वारा नमक सत्याग्रह पर एक नाटक टैगोर सदन द्वारा स्वदेशी आंदोलन पर एक नाटक फूले सदन द्वारा पोस्टर एक्ट एवं भाषण तथा अंत में विवेकानंद सदन द्वारा कलम की गूंज अतीत से वर्तमान तक शीर्षक पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम के समापन सत्र के अंतर्गत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने कहा कि हम सब एक टीम हैं जो कि शिक्षा के उद्देश्यों को पूर्ण करेगी। अंत में संस्थान के प्राचार्य और संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉक्टर मुकेश चंद्र अग्रवाल ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिंतन की वास्तविक क्रांति तभी धरातल पर उतर सकती है, जब सुधार का हर संकल्प पहले ‘अपने घर से’ शुरू हो। लोकतांत्रिक ढांचे में व्यक्तिगत इच्छा सर्वोपरि तो होती है, लेकिन वह ‘सामाजिक इच्छा ‘ यानी राज्य की मर्यादाओं से बंधी होती है। अतः गणतंत्र सुरक्षित है, तभी तक स्वतंत्रता व्यवस्थित है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉक्टर गौरी पाण्डेय के निर्देशन में सौरभ, अभिषेक और साक्षी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रवक्ता संतोष कुमार सिंह,हरेश सिंह, नरेंद्र सिंह, डॉ.गौरव कुमार, विवेक कुमार,दिगम्बर सिंह, डॉ. गौरी पाण्डेय, हिमांशु मोहन रावत, प्रशासनिक अधिकारी राधा वल्लभ, जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा और एस आर जी शिवकुमार, अमित एवं सभी कार्मिक सूर्यकांत, संध्या, पीयूष, सुभाष, राजकुमार तथा सभी डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।



