करोड़ की परियोजनाओं का सीएम योगी ने किया शिलान्यास व लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले में 1051.87 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। उन्होंने 678.76 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास और 373.11 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग की 437.26 करोड़ की परियोजनाएं, जिसमें 263 करोड़ लागत की 48 सड़कों शिलान्यास और 174 करोड़ रुपये लागत की 66 सड़कों के निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। वहीं, सेतु निगम की 129.02 करोड़ की दो पुल निर्माण की परियोजनाए, जिसमें एक का शिलान्यास व एक का लोकार्पण किया। इसके अलावा जल निगम की 206.97 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास और सरयू नहर खंड की 115.93 करोड़ रुपये लागत की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
इसके अलावा पर्यटन विभाग, आवास विकास, जिला पंचायत, सिडको, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, नगर पालिका सिद्धार्थनगर व बांसी और नगर पंचायत डुमरियागंज एवं अन्य विभागों की परियोजनाओं को लोकार्पण व शिलान्यास किया।




