शहर-राज्य

ओरीपुर नौगीर मे चकबन्दी सी ओ ने चौपाल मे किसानो की सुनी समस्याविजय द्विवेदी वेलकम इन्डिया

प्रतापगढ़ । लालगन्ज के राजस्व ग्राम ओरीपुर नौगीर मे चकबन्दी सर्कल अफसर अविनाश पाष्डेय ने ग्राम चौपाल लगा किसानॊ की समस्या सुनकर नायब सी ओ घसीटेराम व चकबन्दी लेखपाल अमरेन्द्र पाण्डे को दिशानिर्देश दिए ।
गाव मे लगे जन चौपाल मे किसानो की भारी भीड जुटी जिनसे चकबन्दी सी ओ अविनाश पाण्डे ने टेबल टू टेबल वार्ता कर समस्या सुनी और कुछ समस्याओ का तत्काल निराकरण करते हुए सम्बंधित लेखपाल को कहा कि किसानो से लगातार सम्पर्क मे रहे और उनकी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुने और निदान करे या फिर निदान निराकरण के लिए जो भी आवश्यक कागजात है उन्हे उपलब्ध कराने को कहे । साथ ही सी ओ साहब ने नायब सी ओ और लेखपाल को यह भी कहा कि किसानो को यदि पेपर कहा से मिल सकते है यह नही पता तो अपने विवेक अनुसार उन्हे जानकारी दे ।जिससे किसी भी किसान को कोई दिक्कत न होने पाए।
चौपाल मे किसानो की उपस्थिति के साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठ जन और सम्भ्रान्त लोग भी उपस्थित रहे । जिन्हे चकबन्दी सी ओ की का फूलमाला पहना स्वागत करते हुए मुक्तकठ प्रशंसा की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button