ऑनलाइन ठगी किये गये 36,500 रुपये खानपुर पुलिस द्वारा अथक परिश्रम कर बैंक खाते में करायें वापस

बुलंदशहर.26.10.2025 को वादी दीपक पुत्र अमोलक निवासी ग्राम अमरपुर थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर द्वारा थाना खानपुर पर एक शिकायत की जिसमें आवेदक के फोन के माध्यम से साइबर ठगो द्वारा ऑनलाइन ठगी की गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत संख्या- 33110250148625 पंजीकृत की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना खानपुर साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के खाते में 36,500/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना खानपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
*सावधानः- किसी अनजान व्यक्ति से खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा न करें।*
*खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरन्त 1930 पर कॉल करें।*
पुलिस टीम में थाना खानपुर संदीप कुमार थानाध्यक्ष थाना खानपुर उ0नि0 मौ0 हसन क0आ0 कदम सिंह शामिल रहे



