एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ, मुंबई की ओर से ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का भव्य आयोजन

वाराणसी। एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी संघ, मुंबई द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय के चर्चगेट परिसर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्र-कुलपति (PVC) डॉ. रूबी ओझा मॅडम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में चर्चगेट कैंपस की महिला कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला कर्मचारियों ने अपने विचार साझा किए और महिलाओं के सम्मान में इस विशेष आयोजन के लिए कर्मचारी संगठन का आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि डॉ. रूबी ओझा मॅडम ने सभी महिला कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।कार्यक्रम के समापन पर संगठन की ओर से सभी महिला कर्मचारियों को स्वल्पाहार दिया गया। अंत में मान्यताप्राप्त संगठन के महासचिव, प्रशांत सालप अध्यक्ष यशवंत गावड़े समाजसेवी कन्हैया लाल तिवारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।



