एसपी ने जनपद संतकबीरनगर में आयोजित अन्तरजनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष- 2026 का फीता काटकर किया उद्घाटन

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर के निर्देशन में जनपद संतकबीरनगर में बृहस्पतिवार से 28.02.2026 तक चलने वाली अन्तरजनपदीय हैण्डबाल कलस्टर (महिला/पुरुष), (हैण्डबाल व बास्केटबाल) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का श्री कांशीराम जी डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम में फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा की । उन्होंने विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं खेल भावना से खेल खेलने हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रियम राजशेखर पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, प्रभारी यातायात परमहंस , पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी के गुप्ता सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


