एलपीजी गैस सिलेंडर समय से उपलब्ध नहीं होने पर लोगों ने जताया रोष

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)।तहसील क्षेत्र के गांवो में एलपीजी गैस सिलेंडर समय से उपलब्ध नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के कार्यकर्ताओ एवं लोगों ने रोष जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन से समय से रसोई गैस उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने बताया कि रसोई गैस लेने के लिए एजेंसीओ पर लंबी-लंबी कतारे लगी हुई है महिलाओं को चूल्हा जलाने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ घरों में तो दोबारा से लकड़ी उपले का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं हो पा रही है।कुछ ग्रामीणों का कहना है गैस सिलेंडर की कालाबाजारी जोरों पर है। गैस सिलेंडर की सप्लाई घरों में नहीं हो पा रही है।जगह-जगह लोग सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। नगर पंचायत निवाड़ी में सुबोध त्यागी के मकान पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग व सप्लाई व कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने रोष जताया। रोष जताने वालों में भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी, नामित सभासद रजनीश त्यागी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजीव त्यागी, पूर्व सभासद व पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण त्यागी, एडवोकेट जितेंद्र त्यागी, पूर्व सभासद अनुज त्यागी, मंडल अध्यक्ष सचिन त्यागी, किसान सुबोध त्यागी, किसान अंकित त्यागी, बुद्ध प्रकाश, बिट्टू त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।



