शिक्षा

इसरो शैक्षिक भ्रमण के लिए छात्रा का हुआ चयन, विद्यालय व गांव में हर्ष

मिर्जामुराद। सेवापुरी ब्लॉक के चित्रसेनपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा सीतांजलि पटेल का चयन इसरो शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। छात्रा के चयन की जानकारी मिलते ही विद्यालय सहित पूरे गांव में खुशी व हर्ष का माहौल है।सीतांजलि ने बताया कि इसरो भ्रमण के दौरान वह वहां हो रहे वैज्ञानिक आविष्कारों और तकनीकी कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती हैं, जिससे भविष्य में वैज्ञानिक बनने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित आविष्कार प्रतियोगिता में उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिलने पर उनका चयन इसरो भ्रमण के लिए किया गया।सीतांजलि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया कि इसरो जाने को लेकर उनके अंदर काफी उत्सुकता है और वह आगे चलकर आईपीएस या वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।वहीं कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर की प्रभारी प्रधानाचार्य नदीम फातिमा अंसारी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता में छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी उसने द्वितीय स्थान हासिल किया, जिसके आधार पर उसका चयन इसरो भ्रमण के लिए हुआ है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय की बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता को दर्शाती है। सेवापुरी ही नहीं, बल्कि जिले में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में चित्रसेनपुर कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button