आरपीएफ और जीआरपी कैंट पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में वाराणसी स्टेशन पर डॉग स्क्वाड के साथ चला संघन चेकिंग अभियान ||

वाराणसी :- रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी,रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी डॉग स्क्वाड,राजकीय रेलवे पुलिस वाराणसी के द्वारा संयुक्त रूप से माघ मेला को देखते हुए स्टेशन की चेकिंग कराई गई | इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार हमराह टीम के साथ मौजूद रहे तथा डॉग स्क्वायड से डॉग स्क्वायड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लहुरी पटेल श्वान दल के साथ मौजूद रहे तथा राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी राजौल नागर हमराह जवानों के साथ चेकिंग में मौजूद रहे |
इस दौरान प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनों तथा अमानती घर,पार्सल घर,टिकट घर,मेंन हाल,मध्य हाल तथा न्यू हाल एवं फुट ओवर ब्रिज की चेकिंग कराई गई जिसमें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु नहीं मिला | मौके पर मिले यात्रियों से चेकिंग में सहयोग करने तथा किसी भी लावारिस वस्तु की जानकारी होने पर तुरंत वर्दी धारी को बताने को बताया गया एवं यात्रियों को नशा से दूर रहने एवं रेल यात्रा हित में सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया एवं हेल्प लाइन डायल 139 के संबंध में जागरूक किया गया ||(संतोष कुमार सिंह)



