शहर-राज्य

आगामी त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। चैत्र नवरात्र और ईद-उल-फितर के आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सिद्धार्थनगर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने की।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक होते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे इन त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कहा कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। बताया कि पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने या सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी चर्चा हुई, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और रोजेदारों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दौरान जेल चौकी प्रभारी कुमार मंगलम, कस्बा चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अशोक कुमार, एस आई अंबिका प्रसाद, हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद दुबे, संजय चौरसिया सहित क्षेत्र के पूर्व सभासद मोहम्मद हनीफ (तोनियाहे बाबा), नूरल खां, चांद भाई, कन्हैया जायसवाल, अमीरूल्लाह प्रधान आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button