आंगनवाड़ी केंद्र पर सड़ा गला राशन मिलने से ग्रामीणों में रोष

-कई महीने बाद राशन वितरण का लगाया आरोप
मथुरा/सोंख। सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों के पोषण हेतु हर गाँव में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषाहार वितरण किया जाता है। गोवर्धन तहसील के गांव नगला अक्खा नागल के ग्रामीणो में वितरण को लेकर नाराजगी देखने को मिली। आंगनवाड़ी केंद्र पर वितरण को आया पोशाहार का राशन सड़ा गला निकला जिससे बदबू आ रहीं थी। ग्रामीणों ने सडे राशन को लेने से मना कर दिया और शासन व आंगनवाड़ी संचालिका के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुये बताया की जो राशन उनको वितरण कराया जा रहा है वह सड़ा गला है जो की खाने योग्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार इस राशन से बदबू आ रहीं है इस सडे राशन को पशु भी नहीं खा सकता। ग्रामीण महिला व पुरुषो ने आंगनवाड़ी संचालिका पर आरोप लगाया की उनको शासन से हर महीने पोशाहार उपलब्ध होता है मगर हमारे गाँव में करीब तीन से चार महीने से अब तक राशन नहीं मिला। ग्रामीणो ने शासन से मांग की है कि उनको सही व खाने योग्य राशन मिले और हर गांव की तरह उनको भी हर बार राशन उपलब्ध कराया जाये।



