शिक्षा

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आरटीई योजना के बारे में दी गई जानकारी

मोदीनगर,( अनिल वशिष्ठ)। रजापुर ब्लॉक में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आरटीई योजना से संबंधित ओरिएंटेशन बैठक में बुलाया गया। प्रोग्राम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद,खंड शिक्षा अधिकारी रजापुर और जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को आरटीई योजना के बारे में जानकारी दी गई।आरटीई योजना के प्रचार प्रसार के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को हैंड पंपलेट और पोस्टर दिए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोई अभिभावक अपने ग्राम पंचायत में स्थित निजी स्कूलों में आरटीई योजना में अपने बच्चे को निःशुल्क दाखिला करा सकता हैं। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कविता चौहान ने बताया कि गांव के लोगों को अधिक जानकारी दी जानी चाहिए जिससे वह अपने बच्चे को निजी स्कूलों में दाखिला कराने के आवश्यक अभिलेख तैयार करवा लें। सूच्य है कि इस साल आरटीई योजना के फॉर्म जनवरी माह के अंत में शुरू होनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button