शहर-राज्य

अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को प्रशासन ने किया सील

वेलकम इण्डिया
असदुल्लाह सिद्दीकी

इटवा/सिद्धार्थनगर। जिले के इटवा तहसील क्षेत्र में बढ़या चौराहे पर गुरुवार को एक अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। जिला स्तरीय टीम ने खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की टीम और इटवा तहसीलदार के साथ मिलकर छापेमारी की, जिसके बाद सेंटर को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई जिला नोडल अधिकारी डॉ. मानवेंद्र पाल सिंह, खुनियांव अधीक्षक डॉ. पीएन यादव और तहसीलदार इटवा अजय कुमार की संयुक्त टीम ने की। बढ़या स्थित ‘हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर’ पर छापेमारी के दौरान पाया गया कि यह बिना किसी पंजीकरण के संचालित हो रहा था।
मौके पर कोई अधिकृत डॉक्टर भी मौजूद नहीं था, जबकि अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति टीम को देखकर भाग गया। जांच टीम ने तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया। अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने के आरोप में संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।खुनियांव अधीक्षक डॉ. पीएन यादव ने बताया कि सेंटर अवैध रूप से चल रहा था और जांच के दौरान कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। उन्होंने पुष्टि की कि सेंटर को सील कर दिया गया है और मिश्रौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर या अस्पताल को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button