शहर-राज्य

अपना दल के जिलाध्यक्ष ने किया सघन जनसम्पर्क, ग्रामीणों का मिला अपार समर्थन

असदुल्लाह सिद्दीकी

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।आगामी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया। जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और पार्टी की नीतियों के प्रति अपनी आस्था जताई। वहीं भ्रमण के दौरान श्याम सुन्दर चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख गांवों का दौरा किया, जिनमें मुख्य रूप से अकरा, पकड़ी, बभनी, बैजनथा भटमला, पुरैना, बनफुकरा, जखौलिया, बरैनिया, टेढ़ी, सरपतहा, बैदौली और नैदहर रहें। इसी क्रम में विधानसभा शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बैजनथा गांव में बिशेष जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने सीधे जनता से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सरकार और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और लोगों को विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी ने भावुक स्वर में कहा कि आज जनसम्पर्क के दौरान पार्टी के प्रति लोगों का जो लगाव, उत्साह और स्नेह मिला है, वह मुझे निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। क्षेत्र की जनता का यही विश्वास मेरा असली सम्बल और ताकत है। प्रत्येक गांव में मिल रहे समर्थन से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर चौधरी का जमीनी स्तर पर जुड़ाव और जनसंवाद कार्यक्रमों से क्षेत्र की जनता के बीच उनकी पकड़ और मजबूत हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button