
मोदीनगर,( अनिल वशिष्ट)। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मोदीनगर के राजस्व ग्रामों में ग्राम पंचायत/सार्वजनिक भूमि/सम्पत्ति से अतिक्रमण हटाने व भूमाफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाई किए जाने हेतु बैठक आहूत की गयी है। जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। तहसीलदार रजत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अमित कुमार सक्सेना, क्षेत्रीय वनाधिकाारी मोदीनगर, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग खण्ड-2 गाजियाबाद, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई गंग नहर मेरठ खण्ड मेरठ तथा प्रभार निरीक्षक थाना भोजपुर उपस्थित रहे।

