अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे पटरी के किनारे मिला
मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेडवा हाल्ट रेलवे स्टेशन से पांच सौ मीटर की दूरी पर राजातालाब की तरफ शनिवार की देर रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव ट्रेन की पटरी के किनारे पड़ा मिला।रेलवे के द्वारा शव की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दिया गया।सूचना पर खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो देखे की युवक का गर्दन का हिस्सा शरीर से अलग था और शव क्षत-विक्षिप्त अवस्था में पड़ा था।पुलिस मृतक के जेब में तलाशी ली लेकिन कोई का कागज या पहचान पत्र नही मिला।पुलिस द्वारा युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस शिवपुर भेज दिया गया।खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि ट्रेन से कटने से युवक की मौत हुई है।शव का शिनाख्त नही हो पाया है। शव के शीनाक्त का प्रयास किया जा रहा है। युवक नीला शर्ट व नीला पेंट पहना हुआ था।आसपास के गांवों समेत सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुपो के माध्यम सर मृतक का फोटो वायरल किया गया लेकिन अभी तक कोई परचित या परिवार का सदस्य पहचान हेतु नही आया।



