अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर जिले के अम्बेडकर सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर ज़िले में नवचयनित 6 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। जबकि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 19 महिलाओं और युवतियों को प्रसाष्तिपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, डुमरियागंज विधायिका सैयदा खातून,भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या व पूर्व मंत्री डॉ सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन सीडीओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किये गए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण व उनका उद्बोधन दिखाया गया। इस कार्यक्रम को लेकर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जा रहा है आज देश की महिलाओं को विधान सभा लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है जिससे वह हर क्षेत्र में अग्रसर है इसके अलावा मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने बताया कि आज महिला शशक्तिकरण दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री का उद्बोधन उपस्थित महिलाओं और अतिथियों ने गंभीरता पूर्वक सुना।आज मुख्सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह, समस्त सीडीपीओ व अन्य कर्मचारी व लाभार्थी उपस्थित रहीं।




