क्राइम

टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद।।कुन्दरकी में शुक्रवार रात पुलिस चौकी के पास टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के करीब एक घंटे बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। 1 मिनट 9 सेकेंट के वीडियो में वह रंजिश के कारण वारदात को अंजाम देने की बात कहते हुए नजर आया है। उसने तीन-चार गोली मारने की बात कही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी अरमान इंस्टाग्राम पर “अरमानत_डिफाल्टर_444″ नाम से आईडी बना रखा है। हत्या के करीब एक घंटे बाद उसने इसी आईडी से एक वीडियो जारी की।वीडियो में वह कहा कि … मैं मोहम्मद अरमान। मैंने अभी अनीस पाशा को तीन-चार गोलो मारी है। मेरी उसकी आपस की रंजिश थी। ताजमहल चुनाव में उसने एक बार मुझे मारा था। मुझ पर चोरी का भी आरोप लगाया था। मुझे कमरे में बंद करके मारा गया था। मैं उससे खुन्नस खाया था। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। मेरे बाप को जान से मारने की धमकी दी थी। मेरे पापा प्रधान जी का ट्रक चलाते हैं। वह मुझे और मेरे बाप को जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसीलिए मैने उसे आज मार दिया। ये रहा वैपन (वीडियो में तमंचा दिखाते हुए)। इससे उसके अंदर गोलियां मारी है। मेरे किसी यार दोस्त या मेरे किसी भी घर वाले को परेशान न किया जाय। मैंने अपनी रंजिश से मारा है। इसलिए किसी को परेशान न किया जाय। मेरी खुद की आपसी रंजिश थे। मुझे उससे जान का खतरा था इसलिए मार दिया। जिला पंचायतसदस्य का देवर था हत्याकांड का शिकार अनीस कुन्दरकी। हत्याकांड का शिकार हुए अनीस की पाकबड़ा में टायर की दुकान है। अनीस के तहेरे भाई हाजी रफी की पत्नी महजबी वार्ड 33 से जिला पंचायत सदस्य हैं। अनीस महजबी का चचेरा देवर लगा था। हत्या के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। कुन्दरकी कस्बा में रात करीब साढ़े नौ बजे टायर कारोबारी को कुछ लोगों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button