*सशक्त महिला सशक्त समाज-विकास अग्रवाल*

(संदेश ने नारी शक्ति कटाई सिलाई केंद्र पर प्रमाणपत्र वितरित किये)
हापुड़ जनपद के गांवों में डाबर के द्वारा वित्त पोषित स्वयं सेवी संस्था संदेश ने गाँव ऊँचा अमीरपुर,रसूलपुर, इकलेंडी, मुकीमपुर, परतापुर, बासतपुर व सपनावत में नारी शक्ति कटाई सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्रों पर छः माह के प्रशिक्षण के पश्चात प्रमाणपत्र दिये गए
कटाई सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र वितरण अवसर पर संदेश की सचिव डॉ0 पूनम सिंह परिहार ने कहा कि संदेश संस्था का उद्देश्य महिलाओं व नवयुवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़े ताकि वह परिवार की आर्थिक विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। महिला सशक्तिकरण के लिए अच्छी पढ़ाई के साथ साथ उसमे हुनर विकास होना भी आवश्यक हैं। क्योंकि परिवार चलाने के लिए आर्थिक साधनों की आवश्यकता पड़ती हैं और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हुनरमंद होना जरूरी है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का घर से बाहर रोजगार के लिए जाना बहुत कठिन कार्य है। क्योंकि संसाधनों की कमी व समाज के बंधन उसे बाहर ना जाने के लिए मजबूर कर देता है। इन सभी समस्याओं व विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए संदेश संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें घर पर ही स्वरोजगार करने के लिए तैयार करने का काम करती है। संस्था द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के साथ साथ कटाई सिलाई प्रशिक्षण, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के अलावा भी अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है जिससे महिलाओं में हुनर का विकास कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। नॉर्दर्न ऐरोमेटिक्स लिमिटेड के वित्तीय अधिकारी विकास अग्रवाल ने कहा कि यदि महिलाओं को स्वरोजगार से जोडकर मजबूत किया जाये तो वह एक साथ दो परिवारों को मजबूत करती है। क्योंकि सशक्त महिला से ही सशक्त समाज बनता है।संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना ने बताया कि संदेश संस्था द्वारा कटाई सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण के माध्यम से लगभग छः हज़ार महिलाओं व नवयुवतियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। तथा इनमें से ज्यादातर अपना स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से मजबूत हो चुकी हैं। संस्था के द्वारा जनपद हापुड़, गाजियाबाद व गौतमबुद्ध नगर के 50 से अधिक गॉंव में स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता व हुनर विकास के बहुत से कार्य किये गये है। हुनर विकास के माध्यम से अब तक हजारों नवयुवतियों व महिलाओं को प्रशिक्षित के उन स्वाबलंबी बनाया गया है। आज नारी शक्ति कटाई सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रमाणपत्र के अवसर पर कटाई सिलाई व ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी 300 नवयुवतियों व महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरण किये गए। संदेश के परियोजना समन्वयक संजीव भारद्वाज ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर नॉर्दर्न ऐरोमेटिक्स लिमिटेड के एकाउंट्स मैनेजर संजीव झा, व राजीव ,नारी शक्ति कटाई सिलाई व ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्रों की अनुदेशिका अंशु देवी, अदिति, कमलेश देवी व संगीता शिशौदिया के साथ सभी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।



