शहर-राज्य

सरकारी अस्पताल में संत निरंकारी मंडल का स्वच्छता अभियान

कांधला। संवादाता मोहसिन रहमानी 

नगर के सरकारी अस्पताल परिसर में रविवार को संत निरंकारी मंडल की दिल्ली ब्रांच के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और समर्पण के साथ अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के वार्ड, परिसर तथा आसपास के खुले स्थानों की सफाई की गई। कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर कूड़ा-करकट एकत्रित किया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि साफ-सफाई न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सामाजिक जिम्मेदारी भी है।मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह अभियान बाबा हरदेव सिंह महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर चलाया गया है। उनकी शिक्षाओं में मानव सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण को विशेष महत्व दिया गया है। इसी उद्देश्य के तहत समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।कार्यक्रम में कुलदीप चौहान, बृजपाल, गुरदीप, चंद्रपाल, नीरज, ज्योति, पूजा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल के स्टाफ ने भी इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग प्रदान किया। अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button