समाजसेवी पठान नूरुल खां ने कराया रोजा इफ्तार पार्टी बड़ी सख्या मे रोजेदार हुए शामिल

वेलकम इण्डिया
असदुल्लाह सिद्दीकी
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवलहवा ग्रान्ट के समाजसेवी नूरुल खां के घर पर गुरुवार शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुये।
मगरिब की अजान शुरू होते ही रोजेदारों ने रोजा खोलने की दुआ मांगकर खजूर और पानी से रोजा खोला इसके बाद फल, पकौड़ी, चना, बिरयानी के साथ इफ्तार किया गया। रोजा खोलने के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज में रोजेदारों ने मुल्क और दुनिया में अमन शांति की अल्लाह से दुआ मांगी। हाफिज अमन ने लोगों से कहा कि रमजान का महीना बड़ी ही रहमतों और बरकतों का महीना है। इस महीने में की गई इबादत के बदले अल्लाह इंसान की गलतियों को माफ कर देता है।
इस मौके पर रफीक प्रधान, ताहिर खान, ईरान खान, बब्बू खान, ईरान, मोहम्मद अशरफ, रहमान, गुड्डू, हज़रत, क़य्यूम, शाहनवाज, शब्बीर, प्रवेज, जावेद सहित गांव व आसपास के तमाम रोजेदार शामिल रहे।



