सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाये – डीएम

डीएम की अध्यक्षता में एकडेंगा भावपुर के ग्राम चौपाल कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड शोहरतगढ़़ अन्तर्गत ग्राम पंचायत एकडेंगा भावपुर में शुक्रवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल ‘गांव की समस्या गांव में समाधान’ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चौपाल कार्यक्रम में डीएम ने ग्राम चौपाल-गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओ के बारें में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समीक्षा की गयी। डीएम ने ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त किया गया कि शासन की योजनाओ की जानकारी मिल रही है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओ का लाभ मिल रहा है। डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों को सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड से 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा है। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलों के क्षति पूर्ति का भुगतान एवं किसान सम्मान निधि की समस्याओं का निराकरण कराये। इसी क्रम में पूरे जनपद में चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। शासन से निर्देश मिले हैं कि पहले से चल रही योजनाओं को और अधिक सुधार कर प्रभावी रूप से लागू किया जाये। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि यदि किसी को पेंशन से जुड़ी समस्या है, जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है, तो वे तुरन्त जानकारी दें। ब्लॉक स्तर के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जायेगा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। डीएम ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा चलायी जा रही योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर बिजली बिल में छूट का लाभ प्राप्त करें। बिजली विभाग की एक मुश्त समाधान योजना चल रही है आप लोग इसका लाभ उठाये। राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही होना चाहिए। वरासत के प्रकरणों को समयान्तर्गत निस्तारित कराये। भूमि विवाद/पैमाइश आदि प्रकरण यदि है तो प्रार्थना-पत्र दे सकते है। डीएम ने कहा कि पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कराकर पेंशन का लाभ दिया जाये। डीएम ने ग्रामवासियों से पूछा कि गांव की कोई और समस्या हो तो बताएं। डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाये। इसके किसी भी प्रकार की हीलाहवाली करने पर सम्बधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जन्म प्रमाण-पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन निर्धारित समय में निस्तारित कराये। आपदा राहत के अन्तर्गत लाभ दिलाये। कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ दिलाये। सभी लोग अपना फार्मर रजिस्ट्री करा ले जिससे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ मिल सके। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल में सम्बन्धित विभाग द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को योजनाओं के बारे जानकारी दिया गया। ग्राम चौपाल के दौरान डीएम शिवशरणप्पा जीएन द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र, पीडी नागेन्द मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, डीसीएनआरएलएम देवनन्दन दूबे, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़़ चन्द्रभूषण तिवारी सहित अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारीगण एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहें।



