शहर-राज्य

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

बुलंदशहर। जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर समीक्षा की गई।

डीएम ने संबंधित विभागों को बिना लाइसेंस ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र में टैक्सी व ई-रिक्शा केवल निर्धारित स्टैंड पर ही खड़े किए जाएं तथा नो-पार्किंग में वाहन खड़े होने पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस व नगर पालिका को दिए गए।

विद्यालय वाहनों की फिटनेस एवं ओवरलोडिंग रोकने के लिए शिक्षा विभाग को सभी स्कूलों से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय तथा एसपी सिटी शंकर प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button