Uncategorized

सड़क निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील पर किया प्रदर्शन 

मोदीनगर, (अनिल वशिष्ठ)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खंजरपुर से तिब़डा रोड मोदीनगर निर्माण, हापुड रोड रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की वजह से लगने वाले जाम और तिबडा रोड फाटक पर अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम आदि समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा।

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि खंजरपुर गढी तिबडा रोड मार्ग की हालत पिछले कई साल से ज्यादा जर्जर स्थिति में है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है । यह मार्ग करीब 10 गांव का रास्ता है। 10 गांव का गन्ना हापुड रोड से आता है। जिस कारण जाम की समस्या बनी रहती है। यदि यह मार्ग का निर्माण कर दिया जाए तो आमजन को और किसानों को सुविधा भी होगी और शहर से जाम को भी मुक्ति मिलेगी। राज चोपला फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण के कारण आए दिन कोई ना कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। कई कई घंटे जाम लगा रहता है। तहसील दिवस में अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश कुमार सेन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के अध्यक्ष चांद वीर चौधरी, हरीश खुल्लर कल्पना सिंह भिखारी लाल कश्यप, विनोद गुप्ता , अभिनव शर्मा, जहूर अहमद, समसा  बेगम, पंडित देवेंद्र शर्मा, अर्सलान अंसारी, मुकुल शर्मा, संजय शर्मा, अजीत सिंह मलिक, अनुज अग्रवाल, ब्रह्मपाल भारद्वाज, ओमवीर प्रधान जी दोसा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button