आध्यात्म

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल

मथुरा/बलदेव। रीढ़ा बलदेव स्थित विनय अग्रवाल के बाड़े में चल रही श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे भक्तिमय माहौल हो गया। भागवत प्रवक्ता आचार्य मनीष गर्गाचार्य ने कथा के दौरान सती चरित्र, ध्रुव चरित्र और ध्रुव जी के वंश का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने जड़ भरत चरित्र, आजामिलोपाख्यान और भगवान के परम भक्त प्रह्लाद जी की कथा का भी भावपूर्ण वर्णन किया।

इस अवसर पर श्री गर्गाचार्य ने कहा कि कलियुग के समस्त पापों को समाप्त करने की शक्ति श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा में निहित है। उन्होंने बताया कि जो भी श्रद्धा और भक्ति भाव से इस कथा का श्रवण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है।

इस अवसर पर बलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु जी महाराज ने कहा कि भगवान के लिए भक्ति और प्रेम ही सर्वोपरि है, न कि जाति, पद या संपत्ति। सच्चे मन से की गई भक्ति से ईश्वर अवश्य प्रसन्न होते हैं।

      कार्यक्रम में परीक्षित श्याम सुन्दर अग्रवाल,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, डॉ जगदीश पाठक,रवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button