श्याम जायसवाल न सुनील अग्रहरि के साथ गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 का किया शुभारम्भ

बढ़नी/सिद्धार्थनगर।विधानसभा शोहरतगढ़़ अन्तर्गत विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत मधवानगर में शुक्रवार को “गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0” का शुभारम्भ किया गया, जिसके बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने संयुक्त रूप में फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने संयुक्त रूप में अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की यह सेवा यात्रा समाज के वंचित एवं जरूरतमन्द वर्ग तक निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधायें पहुंचाने की एक सराहनीय पहल है। आयोजन से जुड़े सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं आयोजक साथियों को इस जनकल्याणकारी प्रयास हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान संच प्रमुख बब्बू गौतम, समाजसेवी महेश चौधरी, प्रधान राधेश्याम, शिव शंकर सहित तमाम आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहें।



