
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- उत्तर प्रदेश सरकार वित्त मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी सुरेश खन्ना शनिवार को संत कबीर की जन्मस्थली लहरतारा वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया | इस अवसर पर लहरतारा स्थित कबीर मठ के महंत गोविंद दास शास्त्री एवं परियोजना अधिकारी मानवेंद्र सिंह,जेई अमित,सतीश विश्वकर्मा,महंत त्रिलोकी दास,महंत हरीश दास,पूर्व पार्षद दिनेश यादव,लहरतारा पार्षद संजू सरोज भी उपस्थित रहे | निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में हो रहे सौंदर्यीकरण,सड़क, साफ-सफाई,पेयजल,विद्युत व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई |
मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संत कबीर की जन्मस्थली का धार्मिक,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व अत्यंत विशिष्ट है यहां हमें आने का मौका मिला अच्छा लगा सीडीओ अधिकारी ने मुझे कबीर साहब की प्राकट्य स्थली का दर्शन कराया बहुत अच्छा रहा | सरकार का उद्देश्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं | महंत गोविंद दास शास्त्री ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं कबीर साहब की चित्र भेट कर स्वागत किए ||


