रोड सेफ्टी माह के तहत छजारसी टोल प्लाजा पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं हेलमेट वितरण शिविर का आयोजन

हापुड़।रोड सेफ्टी माह जनवरी 2026 के अंतर्गत सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्टाफ एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की भलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छजारसी टोल प्लाजा (DHMEPL) पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आँखों की जाँच, शुगर, बलगम (टीबी स्क्रीनिंग) एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई।इस शिविर में हापुड़ जिला क्षय रोगअधिकारी/ACMO डॉ. राजेश सिंह, जिला पी.पी.एम. कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी, नेत्र परीक्षण अधिकारी कुलवंत सिंह सहित उनकी चिकित्सकीय टीम द्वारा मरीजों की जाँच की गई।कार्यक्रम का आयोजन अनिल कुमार शर्मा (प्रोजेक्ट हेड), राममेहर (प्लाजा मैनेजर), रुपेश कुमार सिंह (प्लाजा मैनेजर) एवं अनिल दुबे (सेफ्टी मैनेजर), क्यूब हाईवे द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सिया राम वर्मा (RTO), रमेश चोवे (ARTO) आशुतोष उपाध्याय (PTO), राजेश्वर कुशवाहा (PTO), राजवर्धन चौहान (IE, NHAI) तथा अमित शर्मा (GM, APECL) उपस्थित रहे।शिविर के दौरान कुल 165 लोगों की आँख, शुगर, बलगम एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई, जिसमें से 75 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, बिना हेलमेट बाइक चलाते पाए गए 45 लोगों को हेलमेट प्रदान कर, उन्हें सुरक्षित यात्रा हेतु हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित किया गया।इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य आँखों की जाँच कर दृष्टि संबंधी समस्याओं की पहचान, आँखों की देखभाल के लिए बेसिक गाइडेंस देना तथा सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने में अच्छी दृष्टि के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। यह पहल जनहित और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई।



